कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के भाउलपुर गांव में एक खेत में बकरी चले जाने की शिकायत करने पर दबंगों ने तीन लोगों को जमकर पीट दिया। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सौरिख क्षेत्र के गांव भाउलपुर निवासी बाल गोविंद यादव पुत्र बेल सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को समय करीब 5 बजे उसके परिवार के लालाराम पुत्र छोटेलाल व लालाराम के लड़कों रंजीत, संजीव व कल्लू ने खेत में बकरी चले जाने के कारण उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। जब उन्हें गाली देने से मना किया गया। तब उन लोगों ने एक राय होकर लाठी -डंडों से मारने पीटने लगे। चीखपुकार सुनकर जब उसकी पत्नी अनीता देवी व भाई औसान सिंह बचाने आए तब उनके साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। जिससे तीनों लोगों को अंदरूनी चोटें आई। इस स...