पीलीभीत, अप्रैल 1 -- गांव इमलिया मरौरी में खेत पर बकरी चराने को लेकर हुए बिवाद में चार लोगों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया मरौरी निवासी जैनवी पुत्री समशाद हुसैन ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके मकान के पास रहने वाले उसके खेत में बकरी चरा रहे थे। बीत दिवस 28 मार्च को जब उसके बकरी चराने का विरोध किया। तभी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जब वह कोतवाली गयी तो पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी, लतीफ खां, अतीक खां, जलील खां, शमील खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.