बरेली, मार्च 3 -- खेत में पोल लगाने के दौरान हमला करने के आरोप में सिविल लाइंस निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने थाना सुभाषनगर में मंगल सिंह, उसकी पत्नी, बेटे अनुज और नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल का कहना है कि उनकी व चमन पाल सिंह की महेशपुर ठाकुरान में जमीन है। वहां आवारा पशु फसल उजाड़ देते हैं। उसे बचाने के लिए उन्होंने ढाकन लाल और रूपराम नाम के दो मजदूरों को भेजकर पोल लगाने को कहा था। जब वे दोनों पोल लगा रहे थे तो आरोपी वहां पहुंच गए। गालीगलौज कर उनसे मारपीट की और पथराव करके घायल कर दिया। तमंचे से धमकाते हुए मजदूरों को गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया और उनके द्वारा लगाए गए पोल भी उखाड़ ले गए। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.