कानपुर, दिसम्बर 4 -- गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में रात में खेत में पानी लगाने गए किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। लोहारी गांव के 50 साल के छोटे सिंह खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी गौरी ने बताया की 2 दिसम्बर की रात वह खेत में खड़ी गेंहू की फसल की सिंचाई करने गए थे। रात में जब वह घर लौटे तो बताया की उनके सीने में दर्द हो रहा है। दवा खाकर वह लेट गए। सुबह देखने पर वह बेहोशी हालत में पड़े थे, जिस पर उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सर्दी लगने से मौत का अंदेशा व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतक के दो बेटे आकाश व विकास हैं। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया...