कन्नौज, जनवरी 31 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पिछले दिनों ग्राम कटकैया में तकरीबन एक माह पहले दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम कटकैया गंधौलिया निवासी सतेन्द्र सिंह ने कोतवाली गुरसहायगंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 26 दिसम्बर 2025 को वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। उसी समय पुरानी रंजिश के चलते गांव के लेजम सिंह, धारम, रोहित कुमार, भानू सिंह ने गाली गलौज करते हुए लाठी डन्डा से मारने पीटने लगे। बचाने आए आमोद कुमार को भी मारने पीटने लगे। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.