आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में शनिवार को खेत में पानी बहाने से मना करने पर दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाठी डंडा राड से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। रवि कुमार राजभर ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उसके खेत में नाबदान का पानी बहा रहे थे। जिससे फसल को नुकसान हो रहा था। शनिवार को विरोध करने पर लाठी डंडा से हमला कर दिए। पिता सुधाकर राजभर, भाई पंकज, सुनील, प्रियांशु को मारपीट कर घायल कर दिये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधरापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रवि कुमार की तहरीर पर रामवृृक्ष राजभर, संत विजय, नीरज, हरिराम राजभर, फाइटर राजभर, अंकित राजभर और सूरज राजभर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है

हि...