मुरादाबाद, मार्च 17 -- खेत में पानी छोड़ने के लिए गए किसान पर तेंदुए हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्राम बगिया सागर निवासी किसान मलखान सिंह रामस्वरूप सिंह 55 सोमवार की शाम अपने खेत गए थे। वहां गेहूं के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ³ने जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए तेंदुए से काफी संघर्ष किया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों द्वारा शोर मचाने से तेंदुआ खेत में डरकर भाग गया। घायल किसान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाए, जहां हालत चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है। घटना की सूचना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.