मऊ, फरवरी 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में रविवार की सुबह एक वृद्ध अपने खेत में पानी चला रहा था। इस दौरान खेत के ऊपर से होकर गुजरा तार टूटकर किसान के ऊपर गिर गया। इस घटना में करंट की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पदारथपुर निवासी 70 वर्षीय रामध्यान पुत्र स्वर्गीय मूरत अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा 440 वोल्ट का नंगा तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में रामध्यान करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही झुलस गया। इस घटना को देख आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.