औरैया, दिसम्बर 10 -- अछल्दा थाना क्षेत्र के वैसोली गांव में खेत में पानी देने को लेकर हुए गोलीकांड में घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ मोनू चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी वैसोली को छछून्द रोड स्थित वैसोली जाने वाली सड़क के किनारे बने मंदिर के पास से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाने में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी दिग्विजय पुत्र अनुरुद्ध निवासी वैसोली को पुलिस पहले ही नगरिया रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि वैस...