जौनपुर, फरवरी 3 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा (सीवन का पुरा) गांव के एक युवक ने गांव के ही चार युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई। घटना उस समय की है जब पीड़ित ने अपने खेत मे पानी की पाईप बिछाने से मना कर दिया। बेहड़ा गांव के बनारसी यादव ने आरोप लगाया कि रविवार शाम को करीब चार बजे जब वह अपने खेत पर गये थे। उसी दौरान गांव के ही रमेश यादव, प्रमेश यादव, नागेंद्र यादव और अरन यादव जबरन उनके खेत में पानी की पाइप फैला रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए बनारसी अपने घर की तरफ भागे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में बनारसी यादव के शरीर में काफी गंभीर चोटें आईं और बीच बचाव करने में उनकी पत्नी लालमनी देवी भी घायल हो गईं। घायल बनारसी यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.