बागपत, फरवरी 21 -- दाहा। पुसार-बराल मार्ग पर शनिवार को गांगनौली के पास यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरणा बड़ा हादसा हो जाता। शनिवार को बड़ौत डिपो की रोडवेज बस बड़ौत से मुजफ्फरनगर जा रही थी। जैसे रोडवेज बस पुसार-बराल मार्ग पर गांगनौली दोघट के बीच पहुंची, तो सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के कारण रोडवेज बस सड़क किनारे खेत में पटलने से बाल-बाल बच गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक मोहित पंवार ने किसी तरह बस को वहीं रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। बस में सवार यात्रियों रामपाल, मोबीन, कंवरपाल, सुदेश आदि ने बताया कि ट्रक को बचाने के कारण बस खेत में उतरने से बाल-बाल बची है। वहीं दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घटना की कोई...