बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। संवाददाता खेत में पड़ी ईंट से हमलाकर महिला ने अपनी लाज बचाई। क्षेत्र के आरोपित ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बदौसा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, अपने खेत की तरफ गई थी। वहां से शाम छह बजे लौट रही थी। एक खेत के पास पहुंची। वहां क्षेत्र के केशव सिंह उर्फ कल्लू सिंह ने बदनीयती से पकड़ लिया। गिराकर दुष्कर्म की कोशिश की। गुहार लगाते हुए खुद को किसी तरह आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। दौड़कर ईंट उठा ली। ईंट फेंकी तो आरोपित भाग खड़ा हुआ। उसने धमकी दी कि आज तो बच गई। दोबारा मिली तो नहीं बचोगी। भयभीत पीड़िता हाथ में ईंट लिए किसी तरह अपने घर पहुंची। सास और देवर को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के साथ थाना गई। जहां आरोपित के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.