बक्सर, सितम्बर 5 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हमारे संवाददाता। औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में खेत पटवन करने गए युवक की करंट से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार गोपी सिंह का पुत्र रामजी सिंह (उम्र-36) शुक्रवार को खेत पटवन करने के लिए बधार में गया था। बोरिंग स्टार्ट करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास कोई नहीं होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद जब परिजन बोरिंग पर गए। तब देखा कि रामजी सिंह जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटे है। बड़े बेटे की उम्र-10 व छोटे की सात वर्ष है। इस घटना के बाद परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.