बस्ती, जनवरी 28 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सरहसबह समुदा गांव में खेत में पंपसेट लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में सरहसबह समुदा गांव के रहने वाले अनुभव पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय ने कहा है कि 25 जनवरी को सुबह आठ बजे वह अपने गेहूं के खेत में सिंचाई करने के लिए बोरिंग पर इंजन लगा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके इंजन को हटाकर अपना इंजन लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मना करने पर गाली गाली गलौज के साथ ही मारपीट करने लगे। मामले में पुलिस ने सरहसबह समुदा गांव के रहने वाले हर्ष पाण्डेय, प्रणव पाण्डेय, अनिल पाण्डेय व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...