महाराजगंज, नवम्बर 28 -- निचलौल। चिउटहा- निचलौल मार्ग पर गुरूवार अपराह्न खोन्हौली पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति के खेत में विशाल अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम के रामबचन साहनी को दी। मौके पर पहुंचे रामबचन साहनी ने अपनी टीम के साथ अजगर को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लेकर निचलौल के पास स्थित टिकुलहिया जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...