मुजफ्फरपुर, जून 28 -- बंदरा। एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के हत्था गांव में शनिवार की सुबह मक्के के खेत में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से स्व. बुझावन साह की पत्नी सुमित्रा देवी (65) की मौत हो गई। फसल की रक्षा के लिए मो. कैश और मो. अजहर खेत में करंट दौड़ाए हुआ था। महिला का शव औंधे मुंह खेत में पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और पुलिस बलों ने पहुंचकर छानबीन की। वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। महिला के दोनों पैर में जलने के निशान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.