फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के साखा गांव में एक खेत में जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित किसान ने एसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। साखा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी जमीन के सहखाते दार बिना किसी बंटवारे के जबरन मकान निर्माण करवा रहे हैं। खेत में खड़ी गेहूं, चना व लाही की खड़ी फसल में दंबगई के बल पर अपने साथियों के साथ ट्रैक्टरों द्वारा जुताई कर नष्ट करवा दी। जिसकी शिकायत थाने में की और डायल 112 में भी सूचना दी। लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसका विरोध पत्नी व नाबालिग बेटी ने किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.