कानपुर, जनवरी 3 -- घाटमपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर से लापता आठ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 10 घंटे बाद बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। गांव के सर्वेश मिश्रा का इकलौता बेटा आठ वर्षीय गगन शुक्रवार को बलाहापारा रोड पर क्रिकेट खेल रहा था। कई घंटे खेलने के बाद चाचा संदीप उसे घर लेकर आए, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर वह नहीं मिला तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने टीम गठित कर उसकी खोजबीन शुरू कराई। बीट इंचार्ज धनंजय सिंह फोर्स के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। रात साढ़े बारह बजे बच्चा मिला। वह परिजनों के डर से खेत में छिपा बैठा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.