लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- दक्षिण निघासन वन रेंज के जगनपुरवा गांव के पास शुक्रवार रात तेंदुए ने खेत में चर रहे एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। शनिवार सुबह उसकी अधखाई लाश पास के गन्ने के खेत में मिली। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। शुक्रवार रात लुधौरी के जगनपुरवा गांव के बहतिया नाले के पड़ोस एक छुट्टा घूमने वाला बछड़ा गेहूं के खेत में चर रहा था। तभी पास में कहीं मौजूद तेंदुए ने उसे दबोचकर लालपुर निवासी पल्लू के पड़ोस में गन्ने के खेत में खींच ले गया। सुबह खेत पहुंचे किसानों को गेहूं की रौंदी फसल के अलावा घसीटने के निशान और जंगली जानवर के पदचिन्ह मिले। पल्लू के गन्ने के खेत में बछड़े की अधखाई लाश मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर वन दारोगा पीयूष कुमार, इंदल सिंह, सानू वर्मा, विवेक...