शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- सांड़ ने जलालाबाद के गांव हथिनापुर निवासी 27 वर्षीय राजेश सिंह की जान ले ली। रविवार की सुबह खेत में सांड़ को देखकर राजेश उसे भगाने गये थे। बताया जा रहा है कि राजेश को देखकर साड़ बिदक गया और फसल छोड़कर उनपर टूट पड़ा। इस दौरान राजेश सांड़ के सींग में फंस गए। सांड़ ने उन्हें कई बार पटका। जब तक कोई कुछ समझ पाता राजेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...