मेरठ, दिसम्बर 25 -- सरधना। गंदे पानी ने एक विधवा महिला के खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। पीड़िता ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम सरधना को मामले से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जलालपुर अक्खेपुर निवासी गीता देवी पत्नी स्व. रामलाल सिंह ने बताया कि उसके खेत के बराबर में तालाब है। आरोप है कि लोग अपने घरों का गंदा पानी तालाब की ओर बहाने के बजाय सीधे उसके खेत में छोड़ रहे हैं, जिससे खेत में जलभराव हो गया और फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। पीड़िता ने कहा कि गंदे पानी से बचाव के लिए उसने अपने खेत की बाउंड्री करवाई थी, लेकिन जेसीबी से उक्त बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद खेत में पानी भर गया, जिससे अब कोई फसल बोना भी संभव नहीं है। पीड़िता ने पानी का बहाव रोकने और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.