रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। खेत में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सपन राय पुत्र शिवपद राय निवासी अरविन्दनगर रतनफार्म न0-02 ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 फरवरी की सुबह अपने ठेके के खेत में कटी हुई लाही की निगरानी के लिए मेड़ में बैठा था। उसका मजदूर रजन बक्शी पुत्र निताई वक्शी निवासी अरविन्द नगर रतन फार्म नं0- 02 साफ सफाई कर रहा था। विष्णू हीरा पुत्र प्रशान्त हीरा, अलेका हीरा पत्नी प्रशान्त हीरा, रूकेश मालाकार पुत्र मिहिर मालाकार निवासी अरविन्दनगर रतनफार्म नं02 अपने हाथों में धारदार हथियार व लाठी लेकर खेत में घुसे। मारपीट की। लाही जलाने व जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.