फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना रजावली अन्तर्गत एक विवाहित को एक युवक ने उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह खेत में घास लेने गई थी। घटना की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। पीड़िता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसका पति गुडगांव में प्राइवेट काम करता है। वह पिछले 6 वर्ष से दो बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही है। विगत 11 दिसम्बर को वह अपने खेत पर घास लेने गई थी तभी वहां पर गांव के ही शंकर पुत्र रामस्वरूप के यहां आया उसका रिश्तेदार बबलू पुत्र छदामी लाल निवासी नगला धीमर थाना रजावली पीछे से आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.