गोपालगंज, मार्च 22 -- फुलवरिया। एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कमला कांत कररिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विगत गुरुवार को एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। गांव निवासी महाजन साह की पत्नी कुसुम देवी अपने घर के समीप खेत से घास निकाल रही थीं। इस दौरान लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कुसुम देवी को स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पड़ोसी भोला साह की पत्नी चिंता देवी और अमर साह की पत्नी सरस्वती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.