अमरोहा, अप्रैल 14 -- देहात थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वध से जुड़ी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कैलसा क्षेत्र में फिर एक खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर जुटे लोगो ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात को काबू में किया। खेत से मिले अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। मामले में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कैलसा का है। रविवार को गांव के रहने वाले किसान हरि सिंह के खेत के पास गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। सूचना तेजी से आस-पास के गांवों में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.