गुमला, सितम्बर 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू खोपा टोली निवासी 40 वर्षीय बुद्धदेव उरांव की खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 10..30 बजे की है। पत्नी मीना उरांव ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए खेत गए थे,लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। खोजने पर वह खेत में मुंह के बल गिरे मिले। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...