हापुड़, मार्च 20 -- खेत में खड़े हरे भरे पेड़ काटने के विरोध पर मारपीट करते हुए किसान को चुप न बैठने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी दे डाली। सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई के किसान इरकान ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग लोगों ने उसके खेत में लगे पापड़ी के हरे भरे पेड़ों को मुठमर्दी के बल पर जबरन काट लिया। जिसका पता लगने पर उसने बुधवार की सुबह आरोपियों के घर जाकर इसकी शिकायत की तो गलती मानने की बजाए ऊक्त लोग बुरी तरह भडक़ गए। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और चुप न बैठने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दे डाली। एसओ सुमित तोमर का कहना है कि पीडि़त किसान की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.