बरेली, फरवरी 19 -- हाफिजगंज। चोर खेत में लगा शीशम का पेड़ काट ले गए। पीडि़त खेत स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना बिथरी चैनपुर के गांव इटुआ निवासी चरन सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि हाफिजगंज के गांव कमुआ में उसकी पत्नी सीता के नाम खेत है। खेत की मेढ़ पर शीशम का बड़ा पेड़ था। जिसको अज्ञात चोर काटकर ले गए। चरन सिंह ने थाने पर तहरीरदी है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...