हाथरस, अगस्त 29 -- हाथरस। सासनी के गांव अजरोई खेत में कीटनाशक दवा लगाते वक्त युवक की हालत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वासथ्य लाभ होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव अजरोई निवासी सोनू पुत्र बनवारी धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए और उसे उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और उपचार दिया। उपचार मिलने पर युवक को स्वास्थ्य लाभ हुआ और फिर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.