हाथरस, जुलाई 16 -- हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी में फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त युवक अचेत हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। उपचार से स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव टिकारी निवासी सरोवर पुत्र जयपाल सिंह अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी होने पर परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चले उपचार के बाद युवक को स्वास्थ्य लाभ हुआ। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.