बागपत, फरवरी 18 -- रमाला। कासिमपुर खेडी गांव में एक किसान की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय हालत बिगड़ गई और बाद में उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है। 42 वर्षीय सचिन पुत्र धर्मपाल मंगलवार दोपहर खेत में सब्जी की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर खेत में गिर गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। सचिन अपने पीछे पत्नी शालू, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शालू का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप ...