आगरा, दिसम्बर 17 -- घर से खेत पर चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के एक ग्राम की 15 वर्षीय किशोरी घर से खेत पर चारा लेने गई थी। गांव का ही युवक किशोरी को पकड़ कर सरसों के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया गया। किशोरी के विरोध करने एवं शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घटना की जानकारी घर पहुंच कर अपनी मां और पिता को दी। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को लेकर मां और पिता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी गई। आरोपी विष्णु के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...