गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र की रामनगर कॉलोनी के पास खेत में काम कर रहे एक युवक पर कई युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव में आए व्यक्ति को भी नहीं बख्शा। घटना के बाद हमलावर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर कॉलोनी में रहने वाले वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को पड़ोसी मदन खेत में काम कर रहे थे, जबकि वह घर पर थे। इसी दौरान एक कार और कुछ बाइकों से 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और मदन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मदन के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर वह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और चेहरे पर रॉड मार दी। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.