बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। टीकरी के जंगल में ठेके की भूमि पर खेती कर रहे असारा निवासी युवक के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वहीं दाहा गांव में भी एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। रमाला थाना क्षेत्र के असारा निवासी जावेद पुत्र इकरामुद्दीन ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह टीकरी के जंगल में ठेके पर भूमि लेकर उसपर खेतीबाड़ी करता है। गुरुवार करीब 11 बजे वह खेत पर फसलों की सिंचाई कर रहा था। तभी टीकरी निवासी पांच युवक वहां आए तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वहीं दाहा गांव में दो लोगों ने सादाब पुत्र कय्यूम के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.