गोंडा, फरवरी 4 -- करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर माझा मजरा दुल्हिनपुरवा गांव में मंगलवार की रात रूह कंपा देने वाली घटना हुई। खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, लल्ला दुबे (32) और अमरनाथ अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर आए हमलावरों ने लल्ला पर हमला कर दिया। भाई को लहूलुहान देख अमरनाथ उसे बचाने दौड़ा, तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया। अमरनाथ की चीखें सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो चुके थे। आनन-फानन में घायल अमरनाथ को सीएचसी लाया गया, जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.