लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े शोर सुनकर व लोगों को आता देखकर तेंदुआ भाग गया। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। धौरहरा रेंज की रमियाबेहड़ बीट के रमुवापुर गांव के 48 वर्षीय हरि नारायण पुत्र छेद्दू अपने गेहूं के खेत में काम कर रहा था तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। हरि नारायण ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत मे काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गये। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से हरि नारायण घायल हो गया। उसके हाथ में दो जगह तेंदुए के दांत लगे हैं। परिजन उसे रमियाबेहड़ सीएससी लेकर गये जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तेंदुआ के हमले के बाद गांव के लोग दहशत में है। गांव वाले कहते हैं कि तेंदुआ हमले के बाद भी गेहूं के खेतों में डेरा जमाए है। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.