अमरोहा, नवम्बर 10 -- गजरौला। खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर किसान को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के शहवाजपुर डोर गांव निवासी अमन रविवार को खेत में काम कर रहा था। तभी वहां झाड़ी से निकले सांप ने अमन के पैर में काट लिया। परिवार के दूसरे लोग भी वहां पर काम कर रहे थे। अमन ने सांप के काटने की जानकारी परिवार वालों को दी। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले अमन को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...