बागेश्वर, जनवरी 13 -- कांडा। जिले में इन दिनों वन्य जीव के हमले बढ़ गए हैं। धरमघर वन रेंज में मंगलवार को जंगली सुअरों ने दो लोगों को घायल कर दिया। इसी रेंज के बांजीरौट गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। उसे नीचे खेत में फेंक दिया। मौके पर मौजूद पूर्व फौजी ने शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया और महिला की जान बच गई। सूचना के बाद वन कर्मी व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला का हाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.