औरंगाबाद, अगस्त 24 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के मैन बिगहा गांव में रविवार को धान के खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर सर्पदंश की शिकार हो गई। घायल महिला की पहचान मैन बिगहा निवासी सुरेश रिकियासन की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शांति धान के खेत में घास निकाल रही थीं, तभी खेत की क्यारी में बने बिल से निकले सांप ने उनके दाहिने हाथ में डंस लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. कुमार जय ने उनका उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि पीड़िता सांप की प्रजाति की पहचान नहीं कर पाईं, क्योंकि डंस के बाद सांप खेत से भाग गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.