गढ़वा, फरवरी 22 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत तसरार गांव में रविवार दोपहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। वहां खेत में काम कर रही एक महिला को अज्ञात युवक ने जबरन कीटनाशक पिला दिया। पीड़िता तसरार गांव निवासी फरीद अंसारी की 25 वर्षीया पत्नी सबाना खातून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सबाना अपने खेत पर काम करने गई थी। वहां उसके साथ उसके दो छोटे बच्चे भी थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल से एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने हेलमेट, काला चश्मा और मास्क लगा रखा था। युवक ने महिला को पकड़ कर जबरन कीटनाशक पिलाकर मौके से फरार हो गया। घटना के तत्काल बाद आठ वर्षीया बच्ची ने अपने दादा को मोबाइल काल कर बताया कि अम्मी को कोई अनजान व्यक्ति कीटनाशक पिला कर चला गया है। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और महिला को उठाक...