हाथरस, मार्च 16 -- मुरसान। थाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। यह देख उसके होश उड़ गए और वह चिल्लाता हुआ घर पहुंचा। परिजन उसे अचेत हालत में निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी 40 वर्षीय हरिओम पुत्र हुकुम सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह पशुओं के लिए चारा लेने को अपने खेत पर गए। खेत से बरसीम काट काट रहे थे। इसी बीच सांप ने उनको उंगली में डस लिया। सांप के काटने के बाद हरिओम तुरंत अपने घर भागा और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.