मऊ, दिसम्बर 31 -- मऊ, संवाददाता। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेरायपुर गांव में बुधवार की शाम को खेत में काम करते समय अचानक एक 45 वर्षीय किसान अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में अचेत किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि किसान की मौत ठंड लगने से हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेरायपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अमित सिंह गांव में रहकर खेतीबारी करते थे। नित्य की भांति बुधवार की शाम को वह खेत में काम रहे थे, इसी दौरान अचानक चक्कर आने पर अचेत होकर खेत में ही गिर गए। अचेत होकर खेत में गिरने के बाद किसान को आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने उपचा...