सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में हुआ हादसा, मचा कोहराम भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में बुधवार शाम खेत में काम करने गई महिला की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसके सास-ससुर झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा ग्राम पंचायत निवासी लहूरी मौर्य बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी व पुत्र वधू सरिता के साथ गेहूं के खेत में काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में तीनों आ गए। करंट लगने से लहूरी मौर्य और उनकी पत्नी मामूली रूप से झुलस गए, जबकि बहू सरिता (30) पत्नी फूलचंद मौर्या गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.