चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में गुरुवार की देर शाम खेत पर कचरे के ढ़ेर के साथ फेंकी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सीएचसी पहाड़ी में दाखिल कराया। यहां से पुलिस ने देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया। नवजात को कूड़े से सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाने वाले ग्रामीण को सीडीओ ने सम्मानित किया है। ओरा निवासी शत्रुघ्न राजपूत गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे खेत की सिंचाई कर वापस गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में खेत पर पड़े कूड़े के ढ़ेर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। शत्रुघ्न ने पहुंचकर देखा तो नवजात बच्ची को उठाया और उसे सर्दी से बचाने के लिए अपने शॉल में लपेट लिया। इसके बाद पीआरवी को सूचना दी। फिर थाना पुलिस को अवगत कराया। शत्रुघ्न इसके बाद खुद ...