बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। गांव चौहड़वाला (हिदायतपुर) से सटे खेत में शनिवार को गुलदार आने से दहशत फैल गई। गुलदार ने हमला करने की कोशिश तो खेत में काम कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। इसके बाद सभी गांव की तरफ भाग निकले। शनिवार को गांव चौहड़वाला (हिदायतपुर) से सटे खेत में किसान और मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। तभी अचानक खेत में गुलदार आ गया और हमलावर हो गया। यह देख किसान और मजदूर काम छोडकर शोर-शराबा करते हुए खेत से भाग निकले। वहीं शोर सुनकर गुलदार दूसरे गन्ने के खेत में घुस गया। गुलदार का पता चलने पर आसपास खेतो में काम कर रहे दर्जनों मजदूर और किसान इकट्ठा हो गए। उन्होंने वन कर्मियों को गुलदार आने की सूचना दी। किसान राजेन्द्र सिंह सहित ऋतिक, मोहित, गिरवर और डालचंद का कहना है कि कई दिन से गुलदार लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। इस दौरा...