सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़ बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा में तीन किसानों के खेत मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 12 बीघा खेत मे लगी गेहू की फसल जलकर राख हो गई। गुरुवार देर शाम क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी नाथीराम, पाल्ला, अमरनाथ के गेहू के खेतों में अचानक आग गई। कुरड़ीखेड़ा के पेलिओ मार्ग पर तीनो किसानों के खेत है, जहाँ गेहू की फसल सुखी तैयार खड़ी हुई है। आग लगने से किसानों की 12 बीघा फसल जलाकर नष्ठ हो गई, मौके पर पहुँचे आसपास के किसानों ने ट्रैक्टर हैरो के माध्य्म से खेत में पाडा देकर आग पर काबू पाया। किसानों को फसल जलने के कारण भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.