मेरठ, फरवरी 5 -- सरूरपुर। कस्बा हर्रा के जंगल में एक महिला को विरासत में मिले खेत पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से दबंगों ने खेत की सीमा चिन्हित करने के लिए लगाए गए पोलों को उखाड़ दिया। पीड़ित महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मामले में एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कस्बा हर्रा निवासी पीड़िता निशा चौहान पत्नी प्रदीप चौहान के अनुसार यह खेत उसे अपने परिवार से विरासत में मिला है। वह वर्षों से इस पर खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं। जमीन की सुरक्षा के लिए उन्होंने खेत की मेड़ पर पोल लगवाए थे जिससे कोई अवैध कब्जा न कर सके लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर उन पोलों को उखाड़कर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी। महिला ने वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.