बेगुसराय, सितम्बर 30 -- बीहट। खेत मजदूर नेता सह भाकपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी 70 वर्षीय नेपाली तांती के निधन पर भाकपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाकपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह खेत मजदूर यूनियन नेता रामाधार सिंह, शाखा मंत्री अशोक रजक, उमेश सिंह, जगदंबी शर्मा, भोला तांती, चानो तांती, रामप्रताप सिंह समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण तथा पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...