बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच। रूपईडीहा थाने के सोरहिया के मजरे रामगढ़ी निवासी बड़कऊ पासी पुत्र छोटे के खेत व मकान पर कब्जे की कोशिश में चार जनवरी को आठ बजे रात में हमलावर घर में घुस गए। हमलावरों ने बड़कऊ के साथ मारपीट की। लोगों के आ जाने पर जानमाल की धमकी दे फरार हो गए। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। मारपीट की धाराओं के तहत गांव के राकेश व कुर्मियाना गांव के मिट्टे को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.