हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- मौदहा, संवाददाता। अमानत में खयानत करते हुए जमीन बेचने के बाद भी कब्जा न छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर खेत पर शीघ्र कब्जा दिलाए जाने की मांग की है। मौदहा विकासक्षेत्र के मकरांव गांव निवासी रामप्यारी पत्नी जयप्रकाश ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने डेढ़ बीघा खेत अछरेला निवासी जयप्रकाश से खरीदा था। खेत खरीदने के बाद उन्होंने उक्त भूमि को चंद्रशेखर को लगान पर दे दिया था। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो लगान का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत का कब्जा छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर पीड़िता मानसिक रूप से आहत है। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की ...